{"_id":"666b63b5c501c623e90c8f74","slug":"notice-to-rudrapur-bdo-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-127780-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रुद्रपुर के बीडीओ को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रुद्रपुर के बीडीओ को कारण बताओ नोटिस
Fri, 14 Jun 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पंचायती राज विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत तैनात कन्सल्टिंग इंजीनियर्स से कार्य कराने की बजाय लघु सिंचाई विभाग के जेई को कार्यों का दायित्व सौंपने के मामले में जिलाधिकारी ने बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीडीओ के आदेश को निरस्त करते हुए डीएम ने तीन कार्य दिवस में खंड विकास अधिकारी रुद्रपुर के जवाब मांगा है। बीडीओ पर शासनादेश की अवहेलना करने का आरोप है।
12 जून को कार्यालय जिलाधिकारी देवरिया से जारी पत्र के अनुसार निदेशक, पंचायती राज उत्तर प्रदेश की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ओडीएफ प्लस में चयनित गांवों में कराए जाने वाले कार्यों के लिए कन्सल्टिंग इंजीनियर्स रखे गए हैं। इसको लेकर जिलाधिकारी ने भी जिले के समस्त बीडीओ को पत्र जारी किया था। रुद्रपुर में कन्सल्टिंग इंजीनियर्स का कार्य ध्रुव नरायण गुप्त तैनात हैं, जबकि बीडीओ रामकृपाल गुप्ता ने लघु सिंचाई के अवर अभियंता को स्वच्छ भारत मिशन के तहत काम कराने के लिए आचार संहिता के दौरान बीते माह आठ मई को पत्र जारी किया है। जिसको लेकर किसी ने शासन में शिकायत की। शिकायत पर डीएम ने जांच कर बीडीओ के आदेश को निरस्त करते हुए किन परिस्थितियों में बीडीओ द्वारा शासनादेश की अवहेलना कर पत्र जारी किया गया है, इसका जवाब मांगा गया है। माह जून में बीडीओ रुद्रपुर अवकाश प्राप्त करने वाले हैं।