फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Notice to five unrecognized schools, orders to close operations

Deoria News: गैर मान्यता प्राप्त पांच स्कूलों को नोटिस, संचालन बंद करने के आदेश

Wed, 09 Jul 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 09 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Notice to five unrecognized schools, orders to close operations
रुद्रपुर। खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने मंगलवार को गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की जांच की। इस दौरान पांच विद्यालयों को नोटिस देकर स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया। बीईओ ने कहा कि रुद्रपुर में कई गैर मान्यता विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। सभी विद्यालयों को नोटिस जारी की गई है। उन्हें तत्काल विद्यालय बंद कर वहां के बच्चों को निकट के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नामांकन कराने का निर्देश दिया गया है। जांच में पता चला कि महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल पचरुखा, श्रीरघुनाथ एकेडमी पचरुखा की अस्थाई मान्यता समाप्त हो चुकी है, लेकिन विद्यालय का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मदनपुर चौराहे पर सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से कक्षा एक से आठ तक बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। डहरौली में प्लेवे स्कूल व सरस्वती ज्ञान मंदिर नाम से बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन किया जा रहा था। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि संचालकों को तत्काल विद्यालय बंद कर इस आशय का शपथ पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed