फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Notice of termination of contract to five full time teachers

Deoria News: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की पांच पूर्णकालिक शिक्षिकाओं को संविदा समाप्ति का नोटिस

Wed, 08 Feb 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 08 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Notice of termination of contract to five full time teachers
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सोमवार की रात कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का औचक न
देवरिया। जिले में चल रहे 13 कस्तूूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में हुए निरीक्षण में वार्डेन व शिक्षिकाओं की लापरवाही के साथ ही दुर्व्यवस्था की भी पोल खुली है। मौके से पांच शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं। इनका एक दिन का वेतन काटने एवं संविदा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सोमवार की रात कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लार के निरीक्षण में वार्डन अर्चना सिंह एवं किरण यादव अनुपस्थित मिली। नामांकित 100 छात्राओं के सापेक्ष 56 ही मौजूद मिलीं। भोजन की गुणवत्ता भी प्रथम दृष्टया अच्छी नहीं मिली। मैन्यू के अनुसार सोमवार को रात्रिकालीन भोजन में खीर नहीं बनी पाई गई। एसडीएम ने साफ-सफाई दुरुस्त करने को निर्देश दिया। एसडीएम भाटपाररानी संजीव उपाध्याय ने बनकटा स्थित विद्यालय के निरीक्षण में पूर्णकालिक शिक्षिका छाया मिश्रा अनुपस्थित मिलीं। भोजन की गुणवत्ता पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। भाटपाररानी स्थित विद्यालय में वहां की चारों शिक्षिकाएं उपस्थित एवं छात्राओं भी 100 के सापेक्ष 78 मौजूद मिलीं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय टीला-टाली का निरीक्षण नायब तहसीलदार मुकेश वर्मा ने किया। यहां वार्डेन नर्मदा मौर्या व स्निग्धा त्रिपाठी अनुपस्थित मिलीं। विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति पंजीकृत 100 के सापेक्ष 39 ही रहीं।
विज्ञापन


एसडीएम देवरिया सदर सौरभ सिंह ने खोराराम स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां चारों अध्यापिका उपस्थित, लेकिन छात्राएं 97 पंजीकृत के सापेक्ष 30 ही मिलीं। रामपुर कारखाना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चार पूर्णकालिक शिक्षिकाओं में से दो अवकाश थीं। एसडीएम बरहज गजेंद्र सिंह को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बरहज में निरीक्षण में 66 पंजीकृत छात्राओं में 64 उपस्थित मिली। एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ला के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मिश्रौलिया एवं कोरवा स्थित विद्यालय में व्यवस्था संतोषजनक मिली।
विज्ञापन


समाज के वंचित वर्ग की बालिकाओं को बोर्डिंग स्कूल की तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विद्यालय खोले गए हैं। आवासीय विद्यालय में तैनात समस्त पूर्णकालिक शिक्षिकाओं को छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय में ही निवास करने का प्रावधान है। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed