{"_id":"618eb02313500b093c775860","slug":"notice-deoria-news-gkp4161298168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चिकित्सकों को नोटिस जारी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चिकित्सकों को नोटिस जारी होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए। इसमें एमओआईसी बैतालपुर के अनुपस्थित रहने और स्त्री रोग विशेषज्ञ रेनू मिश्रा को तैनाती स्थल सलेमपुर में कार्यभार नहीं ग्रहण करने पर नोटिस जारी करने का निर्देश सीएमओ को दिया।
डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। मरीजों का सही इलाज हो, स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई एवं प्रसव केंद्रों पर प्रसव सुचारू रूप से हो। उन्होंने रोगी कल्याण समिति, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, नियमित टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, जननी सुरक्षा, शिशु स्वास्थ्य, क्षय रोग, वैक्सीनेशन आदि कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ब्लॉकवार जननी सुरक्षा योजना में शिथिल कम से कम दो आशा कार्यकर्ताओं को चिह्नित करते हुए उन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने नसबंदी की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और सीएमओ को सुधार लाने का निर्देश दिया। कहा कि शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि एक-एक प्रसव एवं नसबंदी अनिवार्य रूप से कराएं। ऐसी कार्यकर्ता जिसने अप्रैल से अब तक प्रसव नहीं कराई हैं, उनकी सूची तैयार कर नोटिस जारी करें। सुधार न होने पर उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाए। डीएम ने कहा कि बच्चे को जन्म देने के 48 घंटे बाद तक डॉक्टर की विशेष निगरानी में अस्पताल में भर्ती रखा जाए। अधिक जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श समय से उपलब्ध कराया जाए, जिससे मातृ मृत्यु दर में कमी आ सके।
इस दौरान सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अल्पना रानी गुप्ता, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. संजय चंद, डॉ. एसके चौधरी, डीपीएम राजेश गुप्ता, पूनम, डॉ. इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।