फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Northern Congress workers on road against power cuts

Deoria News: बिजली कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

Tue, 22 Jul 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Northern Congress workers on road against power cuts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। यूरिया की किल्लत व अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतरे। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से बस स्टैंड, गांधी चौक होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दिशा श्रीवास्तव को सौंपा।
यूरिया खाद उपलब्ध कराने व रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति कराने की मांग की। युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव ने कहा कि आज जब किसानों को खेत में यूरिया खाद डालने की जरूरत है तो बाजार से खाद ही गायब हो गई है। धान की फसल की रोपाई के लिए किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही है, ताकि किसान मोटर चलाकर खेत में पानी भर लें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली कटौती से आमजन का जीना दूभर हो गया है। गांवों में मुश्किल से छह से सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जनपद की नहरों में पानी नहीं होने से किसान मायूस हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, भरत मणि त्रिपाठी, दीनदयाल यादव, चंद्रभूषण पांडेय, आलोक त्रिपाठी राजन, मार्कंडेय मिश्र, मानवेंद्र तिवारी, रत्नेश मल्ल पिंटू, वशिष्ठ मोदनवाल, सत्यम पांडेय, चुन्नू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed