फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nominations from today

लोकसभा चुनाव : नामांकन के लिए सजा कलक्ट्रेट, पर्चा दाखिला आज से

Tue, 07 May 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 07 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
nominations from today
फोटो समाचार.......
विज्ञापन

जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में होगा नामांकन, निगरानी के लिए लगे दो दर्जन कैमरे
रोडवेज से लेकर कचहरी शिव मंदिर तक मुख्य मार्ग रहेगा वन वे
मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम चौराहा होते हुए कचहरी शिवमंदिर से होगा वाहनों का आवागमन
सुरक्षा को लेकर रोडवेज से लेकर कलक्ट्रेट परिसर में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिला मंगलवार से कलक्ट्रेट स्थित न्यायालय जिलाधिकारी के कक्ष संख्या पांच में 11 बजे से 3 बजे तक होगा। नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलक्ट्रेट परिसर को सजाया गया है।
साथ ही नामांकन में जुलूस पर निगरानी के लिए दो दर्जन से अधिक कैमरे भी लगाए गए हैं, जिस पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। साथ ही कलक्ट्रेट आने वाली मुख्य सड़क को वनवे कर दिया गया है। रोडवेज से लेकर कलक्ट्रेट गेट होते हुए कचहरी शिव मंदिर को जाने वाली सड़क का एक हिस्से पर अवागमन बाधित रहेगा। यहां से रूट डायवर्जन किया गया है। सारे वाहन रोडवेज से मेडिकल कॉलेज और पोस्टमार्टम चौराहा होते हुए कचहरी शिवमंदिर से मुख्य मार्ग पर आएंगे। नामांकन का समय पूरा होने यानी तीन बजे के बाद दूसरी लेन से वाहनों का आवागमन शुरू हो सकेगा। इसकी जिम्मेदारी यातायात पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिला मंगलवार से शुरू हो रहा है। इसकी अंतिम तिथि 14 मई तक है। सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक पर्चा दाखिल किया जाएगा। प्रत्येक प्रत्याशी अधिकतम चार सेट में पर्चा दाखिल कर सकते हैं। पर्चे की जांच 14 व नाम वापसी 17 मई को निर्धारित है। नामांकन की तैयारियों में पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन जुटा हुआ था। सोमवार को नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्य गेट पर ही सुरक्षा के मद्देनजर मेटल डिटेक्टर लगाया जाएगा। बिना जांच किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ जिला स्तरीय अधिकारियों के वाहन को ही कलक्ट्रेट में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी गेट से प्रवेश करेंगे प्रत्याशी, नामांकन के बाद उसी से होकर निकलेंगे
नामांकन के लिए प्रत्याशी कलक्ट्रेट के दक्षिणी गेट से प्रवेश करेंगे और पर्चा दाखिल करने के बाद उसी गेट वापस बाहर आएंगे। गर्मी व धूप को देखते हुए कलक्ट्रेट गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक टेंट लगाए गए हैं, वहीं, कलक्ट्रेट गेट को तिरंगा कलर टेंट व फूलों से सुव्यवस्थित ढंग से सजाया गया है। नामांकन के दौरान जुलूस व आने जाने वाले लोगों पर निगरानी रखने के लिए नामांकन कक्ष से लेकर कलक्ट्रेट के गेट तक 10-10 मीटर की दूरी पर कैमरे भी लगाए गए हैं। कलक्ट्रेट गेट पर तीन से चार कैमरे व शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर भी कैमरे लगाए गए हैं। जुलूस पर निगरानी रखने के लिए पेड़ों, खम्भों व दुकानों पर भी कैमरे लगाए गए हैं। कोई भी प्रत्याशी नामांकन स्थल के 100 मीटर की परिधि के भीतर वाहन सहित प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इस दौरान वीडियोग्रॉफी भी कराई जाएगी।
पत्रकारों के वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
नामांकन के लिए कलक्ट्रेट परिसर में किसी भी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने नामांकन स्थल से 100 मीटर की परिधि के भीतर वाहन सहित प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। इस जद में पत्रकार सहित अन्य लोग शामिल हैं। जिला प्रशासन ने पत्रकारों से वाहन को अन्यत्र जगह खड़ा कर प्रवेश करने की अपील की है।


एएसपी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। सुरक्षा की कमान एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी को सौंपी गई है। दो सीओ, पांच थानेदार के साथ पुलिस व पीएसी के जवान भी कलक्ट्रेट गेट, कचहरी गेट, रोडवेज गेट पर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed