Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   No ultrasound facility, X-ray machine also out of order; patients facing difficulties.

Deoria News: अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं, एक्स-रे मशीन भी खराब, मरीज हो रहे परेशान

Thu, 18 Jun 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
No ultrasound facility, X-ray machine also out of order; patients facing difficulties.
सीएचसी गौरी बाजार के 12 बेड जनरल वार्ड की स्थिति
गौरी बाजार। गौरी बाजार सीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती के बावजूद मरीजों को बेहतर इलाज के लिए देवरिया या गोरखपुर जाना पड़ता है। यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। एक्स-रे मशीन भी अक्सर खराब रहती है। दो स्त्री रोग विशेषज्ञों की तैनाती है। इनमें से एक छुट्टी पर चल रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर में इस अस्पताल के 12 बेड वाले जनरल वार्ड में सिर्फ मरीज भर्ती मिली। अस्पताल परिसर में पीने के पानी के लिए लगा आररो मशीन खराब है। एक्स-रे मशीन भी तकनीकी खराबी के चलते बंद थी।
विज्ञापन

बताया गया कि जेएसवाई वार्ड में कुल नौ बेड, इंसेफेलाइटिस वार्ड में चार बेड, हीट और आइसोलेशन वार्ड में तीन बेड एवं एनबीएसयू वार्ड में तीन बेड की व्यवस्था है। प्रसव और मोतियाबिंद के आॅपरेशन के लिए ओटी भी है। यहां ब्लड स्टोरेज यूनिट भी है, मगर ब्लड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में डेढ़ बजे तक बनियन न्यू पीएचसी से आए डॉ. प्रदीप कुमार ने 76 मरीज देखे थे। जबकि जनरल फिजिशियन डाॅ. अखिलेश कुमार सिंह व डॉ. प्रियंका सिंह ने 45 मरीज देखे थे।
बताया गया कि डॉ. अखिलेश सिंह ने रात में इमरजेंसी ड्यूटी की थी, इसलिए दिन में वह पहले चले गए थे। नेत्र सर्जन डॉ. इकबाल खां और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा मिश्रा मरीज देख रही थीं। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रेसू मिश्रा ने आठ मरीज देखे थे। एक और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा अवकाश पर थीं।

अस्पताल के पैथोलॉजी में 41 लोगों के खून के नमूने लिए गए। 24 लोगों के बलगम जांच के नमूने लिए गए थे। 22 लोगों को एंटी रेबिज का इंजेक्शन लगाए गए थे। एक्स-रे कक्ष में मरीज रोशनी दो घंटे से बैठी थी। बताया गया कि मशीन में तकनीकी खराबी के कारण एक्स-रे 11 बजे से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed