फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   No oil in stores... Consumers facing power cuts due to transformer not being repaired

Deoria News: स्टोर में तेल नहीं...ट्रांसफाॅर्मर मरम्मत नहीं होने से कटौती झेल रहे उपभोक्ता

Thu, 06 Nov 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 06 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
No oil in stores... Consumers facing power cuts due to transformer not being repaired
खुखुंदू। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में पिछले महीने इनकमिंग केबल ब्लास्ट होने से 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर का तेल गिर गया था। तेल के अभाव में ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत नहीं हो पा रही है। ऐसे में करीब एक सप्ताह से उपकेंद्र की आपूर्ति वैकल्पिक व्यवस्था से संचालित हो रही है। इस वजह से करीब 250 गांवों में बिजली कटौती चल रही है।
विज्ञापन

खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर से क्षेत्र के 250 गांवों की बिजली आपूर्ति की जाती थी। एक सप्ताह पहले फाल्ट होने से इस ट्रांसफाॅर्मर का तेल गिर गया। वैकल्पिक उपाय के तहत पांच एमवीए के दो ट्रांसफाॅर्मरों से आपूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन

खराब ट्रांसफाॅर्मर में गोरखपुर से मंगाकर 200 लीटर तेल डाला गया। लेकिन इससे काम नहीं चल पाया। मकैनिकों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में अभी कम से कम 400 लीटर तेल की जरूरत है। देवरिया और गोरखपुर स्टोर में तेल उपलब्ध ही नहीं है। इस वजह से आपूर्ति में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई सोनू कुमार ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति संचालित हो रही है। देवरिया और गोरखपुर में कहीं तेल उपलब्ध नहीं है। इससे दिक्कत आएगी।
दिन में तीन चार घंटे ही मिल रही है आपूर्ति
खुखूंदू। उपकेंद्र से जुड़े करीब 250 गांवों में दिनभर बिजली की आंख मिचौली का खेल चल रहा है। दिन में बमुश्किल तीन-चार घंटे ही बिजली मिल रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि छठ महापर्व बीतने के बाद से ही विद्युत कटौती शुरू हो कर दी गई। दिन-रात की कटौती भारी पड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed