फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   No confirmed tickets for trains coming from Mumbai, Gujarat till June 20

Deoria News: मुंबई, गुजरात से आने वाली ट्रेनों में 20 जून कन्फर्म टिकट नहीं

Tue, 28 Apr 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
No confirmed tickets for trains coming from Mumbai, Gujarat till June 20
भटनी। मुंबई और गुजरात से आने वाली ट्रेनों में 20 जून तक कन्फर्म टिकट नही मिल रहा है। ऐसे में शादी व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में पहुंचने वाले परदेसी जान जोखिम में डाल दो से तीन दिन की यात्रा बसों व निजी साधनों से करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कुछ यात्रियों को टुकड़ों में यात्रा करनी पड़ रही है। इससे समय के साथ अधिक रुपये भी खर्च करने पड़ रहे हैं। परेशान यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से सहालग के मौसम में स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है। देवरिया जिले व आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग रोजी-रोटी के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पंजाब में रहते हैं। इन दिनों सहालग का समय चलने से अधिकतर घरों व रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम तय है।
विज्ञापन

ऐसे में परदेशी घर आने के लिए ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के जुगत में पड़े है, लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात से आने वाली ट्रेनों में 20 जून और दिल्ली, पंजाब से आने वाली ट्रेनों में 5 जून तक सीटें फुल है। तत्काल टिकट भी चंद मिनटों में समाप्त हो जा रहे है। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने पर कुछ यात्री टिकट दलालों से संपर्क कर टुकड़ों में टिकट बनवाकर यात्रा करने को मजबूर हैं। बहुत से लोग बसों व निजी साधनों से यात्रा कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो से तीन दिन की लंबी यात्रा बसों व निजी साधनों से तय करने में लोगों को सड़क हादसों का डर सता रहा है। वही जब तक वह घर नही पहुंच जा रहे हैं तब तक परिजन भी परेशान नजर आ रहे हैं। भटनी रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र से पहुंचे अतुल तिवारी, दिव्यांश, प्रमोद कुशवाहा, अजय गोंड़, लालजी यादव ने बताया कि महाराष्ट्र से देवरिया तक का कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से महाराष्ट्र से ग्वालियर, फिर लखनऊ उसके बाद देवरिया की यात्रा करनी पड़ी है।

गुजरात व दिल्ली से पहुंचे लोगों ने भी स्लीपर बस और निजी साधनों से घर पहुंचने की बात कही। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि रेलवे ने महाराष्ट्र, गुजरात, नई दिल्ली, पंजाब रूट पर स्पेशल ट्रेनों को चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed