{"_id":"6990cf479d15e2198101953a","slug":"nitish-lives-in-delhi-with-his-father-his-exploits-have-stunned-the-entire-village-deoria-news-c-208-1-deo1015-174926-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिता के साथ दिल्ली रहता है नीतीश, कारनामों से स्तब्ध है पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिता के साथ दिल्ली रहता है नीतीश, कारनामों से स्तब्ध है पूरा गांव
विज्ञापन
भाटपार रानी। उत्तराखंड एसटीएफ सूरजीपुर के जिस नीतीश कुमार पुत्र चंद्रभान को पकड़ा है वह अपने पिता और छोटे भाई के साथ दिल्ली में रहता है। वह मैकेनिक का काम घूम-घूम कर करता है। उसके एसटीएफ द्वारा पकड़े जाने की खबर से पूरा गांव स्तब्ध है।
नीतीश कुमार अपने पिता की दो संतानों में बड़ा है। छोटा भाई रजनीश भी दिल्ली में ही रहता है। गांव में टीन शेड का एक छोटा सा कमरा है, जिसमें इस समय ताला लटका हुआ है। गांव वालों ने बताया कि वह यही जानते हैं कि नीतीश मैकेनिक का काम दिल्ली में करता है और छोटा भाई रजनीश भी मैकेनिक का काम करता है।
पिता चंद्रभान प्रसाद चार भाई शिव वचन प्रसाद, रामवचन प्रसाद और सबसे छोटा अरविंद प्रसाद है। अन्य भाइयों की पक्के मकान हैं। उन्हें नीतीश के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। सूचना पर पूरा गांव स्तब्ध है।
विज्ञापन
गांव वाले बताते हैं कि नीतीश कक्षा नौ तक और छोटा भाई रजनीश कक्षा 6 तक पढ़े हैं। मकान बनाने के लिए अब गांव के बाहर सड़क पर महंगे रेट पर नीतीश ने जमीन खरीद रखी है। उसका नामांतरण भी हो चुका है। वे वहीं मकान बनाने वाले हैं। लेकिन कुछ विवाद के चलते रुका हुआ है। दोनों भाइयों की शादी अभी नहीं हुई है। पिता चंद्रभान कभी-कभार जब घर आते हैं तो बगल में अपने भाई के यहां खाना खाते हैं।
उनके पास खेती की भूमि मात्र 7 कट्ठा है। घर की माली हालत ठीक नहीं होने पर चंद्रभान दोनों पुत्रों और पत्नी को लेकर दिल्ली चले गए। वहीं दोनों मैकेनिक का काम सीख कर अब स्वयं काम करते हैं। नकल माफियाओं से कैसे नीतीश की सांठगांठ हो गई इसके बारे में गांव का कोई नहीं जानता है।