फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nitish is people's leader says azad

‘नीतीश सर्वमान्य नेता’

Mon, 12 Sep 2016 11:44 PM IST
आसिफ इकबाल  अमर उजाला/देवरिया
आसिफ इकबाल  अमर उजाला/देवरिया Updated Mon, 12 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
nitish is people's leader says azad
इरशाद अली आजाद - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बिहार शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशाद अली आजाद ने कहा कि गठबंधन सरकार को खतरा नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुशासन के नाम पर जनादेश मिला है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गठबंधन सरकार को हिमालय से तुलना कर उठ रहे राजनीतिक अटकलों पर विराम लगा दिया है। जदयू के पथरदेवा में प्रस्तावित मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने आए इरशाद ने सोमवार को अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश ही बिहार के सीएम रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि  गठबंधन सरकार कार्यकाल पूरा करेगी। जेल से रिहाई के बाद शहाबुद्दीन के बयान पर उन्होंने कहा कि उनका बयान कोई मायने नहीं रखता। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव कुछ कहते तो कोई बात थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी को बिहार विधानसभा चुनाव में रोकने का काम किया है। बिहार के प्रति देश के लोगों की सोच बदली है। अब हर प्रदेश के लोग बिहार मॉडल को अपनाने   की बात कहने लगे हैं। शराबबंदी ऐतिहासिक कदम है। इससे बहुत से परिवार टूटने से बचेंगे तथा हजारों करोड़ रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed