{"_id":"57d6f06a4f1c1b193bd47a02","slug":"nitish-is-people-s-leader-says-azad","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नीतीश सर्वमान्य नेता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नीतीश सर्वमान्य नेता’
आसिफ इकबाल अमर उजाला/देवरिया
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
इरशाद अली आजाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बिहार शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशाद अली आजाद ने कहा कि गठबंधन सरकार को खतरा नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुशासन के नाम पर जनादेश मिला है।
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गठबंधन सरकार को हिमालय से तुलना कर उठ रहे राजनीतिक अटकलों पर विराम लगा दिया है। जदयू के पथरदेवा में प्रस्तावित मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने आए इरशाद ने सोमवार को अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश ही बिहार के सीएम रहेंगे।
उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार कार्यकाल पूरा करेगी। जेल से रिहाई के बाद शहाबुद्दीन के बयान पर उन्होंने कहा कि उनका बयान कोई मायने नहीं रखता। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव कुछ कहते तो कोई बात थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी को बिहार विधानसभा चुनाव में रोकने का काम किया है। बिहार के प्रति देश के लोगों की सोच बदली है। अब हर प्रदेश के लोग बिहार मॉडल को अपनाने की बात कहने लगे हैं। शराबबंदी ऐतिहासिक कदम है। इससे बहुत से परिवार टूटने से बचेंगे तथा हजारों करोड़ रुपये की बचत होगी।