फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nisaad party

‘किसी दल का बंधुआ मजदूर नहीं निषाद’

Thu, 25 Nov 2021 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
nisaad party
रुद्रपुर में समाज उत्थान यात्रा के समापन समारोह में बोले निषाद पार्टी के मुखिया
विज्ञापन

भाजपा के साथ निषाद पार्टी का समझौता निषाद आरक्षण की शर्त पर हुआ है
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर(देवरिया)। निषाद और उनकी उपजातियां किसी राजनीतिक दल की बंधुआ मजदूर नहीं हैं। प्रदेश में 18 प्रतिशत संख्या निषादों की है। ऐसे में संख्या के अनुसार इन्हें अधिकार मिलना चाहिए। निषाद आरक्षण के लक्ष्य को हासिल करना पार्टी का उद्देश्य है। यह कहना निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एमएलसी संजय निषाद का।
वे बुधवार को रुद्रपुर में समाज उत्थान यात्रा के समापन समारोह में निषाद समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निषाद और उनकी उपजातियों के साथ हर दल ने दगाबाजी की है। सपा, बसपा और कांग्रेस वोट लेकर निषादों को मूर्ख बनाती रहीं। जल के खनिज पर निषादों का अधिकार था। दलालों ने यह अधिकार छीन लिया। निषाद का हक लेकर माफिया बालू से सोना निकाल रहे हैं। अपने हक और अधिकार को पाने के लिए निषाद, बिंद,मल्लाह,केवट को एक होना पड़ेगा। निषाद पार्टी समाज के अधिकार को लेकर रहेगी। भाजपा के साथ निषाद पार्टी का समझौता निषाद आरक्षण की शर्त पर हुआ है। यदि पार्टी को उचित सम्मान नहीं मिला तो वह समझौते पर विचार करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन

इससे पहले दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर समाज उत्थान यात्रा के समापन समारोह में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुुआ। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनको फूल मालाओं से स्वागत किया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय सिंह के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले का गौरीबाजार से अगुवाई की। काफिले को जगह जगह रोककर स्वागत हुआ। इस अवसर पर डॉ अमित निषाद, राजेश सिंह, प्रीति निषाद, उदयराज, राजकपूर यादव, राजेश निषाद, दरोगा जुल्म निषाद आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed