फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nine people have been charged with attempted murder

Deoria News: नौ लोगों पर हत्या की कोशिश का केस

Thu, 23 Oct 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 23 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Nine people have been charged with attempted murder
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कस्बा में पुरानी रंजिश को लेकर पांच माह पूर्व हुई मारपीट के एक मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर मारपीट, बलवा व हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तरकुलवा कस्बा निवासी कपिलदेव कुशवाहा ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि 27 अप्रैल 2025 को शाम सात बजे के करीब उनके पट्टीदार के रिश्तेदार मोहन व विश्वजीत एक पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर उनके फल व सब्जी के ठेले को जानबूझकर धक्का देकर गिरा दिए। जान मारने की नीयत से उनके लड़के संतोष के ऊपर मोटर साइकिल चढ़ा दिए, जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ देर बाद इन लोगों के साथ उनके पट्टीदार गोलबंद होकर हाथ में भाला लेकर दरवाजे पर पहुंच गए और उनके लड़के संतोष, नीरज व रितेश पर जानलेवा हमला कर उनके सामने ही मारने-पीटने लगे। जिससे रितेश की हंसुली और बाएं हाथ की उंगली टूट गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किए तो सबकी जान बच पाई। इस मामले में जब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मोहन, विश्वजीत, विजय कुशवाहा, विवेकानंद, राजन, अमित, विपिन, अरविंद व चंदन के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed