फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nine more dengue patients found, two referred

Deoria News: डेंगू के नौ मरीज और मिले, दो रेफर

Thu, 12 Oct 2023 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Nine more dengue patients found, two referred
देवरिया। डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हर रोज मरीज मिल रहे हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में बुधवार को नए नौ मरीज आए। इनमें से दो की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। अन्य मरीजों के एलाइजा जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा गया है, जबकि वार्ड में भर्ती आठ मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं आठ लोगों का स्वास्थ्य ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

गैर प्रांत और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले डेंगू पीड़ित मिल रहे हैं, वहीं शहर व ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से भी मरीज मिल रहे हैं। सलेमपुर क्षेत्र का एक युवक एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। प्राइवेट में दवा कराई। आराम नहीं मिलने पर जांच हुई। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक लखनऊ में पढ़ाई करता है। वह शुक्रवार को बुखार से पीड़ित हो गया। दवा लेने पर आराम नहीं हुआ तो घर आ गया। यहां प्राइवेट में दवा ली और जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के ही एक मोहल्ले का एक व्यक्ति दस दिन से बुखार से पीड़ित हैं। प्राइवेट में दवा ली। आराम नहीं मिलने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की महिला एक सप्ताह पहले दिल्ली गई थी, जहां बुखार से पीड़ित हो गई। प्राइवेट में इलाज कराया। जांच रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को घर आई तो परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। भटनी क्षेत्र के एक युवक को चार दिन से बुखार आ रहा है। अस्पताल में दवा ली तो बुखार उतर गया, लेकिन कमजोरी होने लगी। जांच कराने पर प्लेटलेट्स कम थी। डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया, जबकि दो युवकों को डॉक्टर ने दवा इलाज के कुछ देर बाद घर जाने दिया। इसके अलावा तीन दिन से भर्ती दो मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
डेंगू के मरीजों के इलाज दवा और जांच की सुविधा निशुल्क है। अलग से वार्ड बनाया गया है। इस बीमारी को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed