{"_id":"67eed2a5858bf844f2019719","slug":"nine-bighas-of-wheat-crop-burnt-to-ashes-due-to-sudden-fire-deoria-news-c-208-1-sdn1004-150780-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अचानक लगी आग से नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अचानक लगी आग से नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Thu, 03 Apr 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के हाटा व नदौली गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते पछुआ हवा के चलते आग में विकराल रूप ले लिया और 9 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग की लपटें और काला धुआं देख शोर मचाने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गए। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से खेतों में पानी डालने के लिए पंपिंग सेट चलाए गए। आग रोकने की कोशिश करने लगे, मगर तब तक देर हो चुकी थी।
आग की चपेट में आने से हाटा गांव निवासी शिवदयाल, शिवप्रताप, रामनक्षत्र, कमला नाथ, रामनिवास, राधेश्याम और नदौली गांव के किसान रिपु तिवारी, संतोष तिवारी, इंद्रदेव, तूफानी, गुलाब, सीताराम आदि किसानों का करीब नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अभिनंदन कुमार ने पीड़ित किसानों से जानकारी जुटाई। संवाद