{"_id":"6a3ecd1a2f4a8d588006d534","slug":"nikla-type-procession-in-the-city-on-muharram-deoria-news-c-208-1-deo1009-185514-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुहर्रम पर शहर में निकला ताजिए का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुहर्रम पर शहर में निकला ताजिए का जुलूस
Sat, 27 Jun 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
मुर्हरम में शहर के मालवीय रोड ताजिए का हुआ मिलन।
देवरिया। मुहर्रम की दसवीं पर शहर से लेकर गांव और कस्बों तक ताजिया का जुलूस निकाला गया। या हुसैन की सदाएं चहुंओर गूंजती रहीं। शहर में जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए ताजिया मिलान स्थल आर्य समाज मंदिर के सामने मालवीय रोड पहुंचा। यहां करतब बाजों ने करतब दिखाए। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर जलालुद्दीन खां की अगुवाई में ताजियादारों को सम्मानित किया गया। स्टार क्लब अब्बासिया अखाड़ा अबूबकर नगर ने बेहतरीन ताजिया बनाने वालों को सम्मानित किया। देर शाम ताजिए दोबारा से मोहल्लों से निकले और नगर के विभिन्न मार्गों होते हुए तहसील चौक पर मिले। इसके बाद कर्बला को प्रस्थान कर गए।
शहर में विभिन्न मोहल्लों से ताजियों का जुलूस निकाला गया। अलग-अलग अखाड़े अपनी तरफ से शानदार ताजिया लेकर आए थे। सुभाष चौक होकर ताजिया जुलूस मालवीय रोड पर पहुंचा। सबसे आगे तहसील चौक पर रखा गया सरकारी ताजिया रही। इसके बाद एक -क कर अखाड़ों और क्लबों की ताजियों को जगह दी गई। ताजिया आगे आते ही इनके क्लबों के करतबबाज अपना हुनर दिखाने लगते। सड़क के दोनों तरफ खड़े लोग इनके करतब पर चकित होते रहे।
मुहर्रम जुलूस में स्टार क्लब अब्बासियां अखाड़ा, चांद क्लब न्यू काॅलोनी, फाइव स्टार क्लब बांस देवरिया, ताज क्लब देवरिया खास के युवक अपनी कला का प्रदर्शन किए। इस्लामिया अखाड़ा रामनाथ देवरिया, इस्लामिया क्लब देवरही टोला, एकता क्लब पिपरपांती, के युवा भी एक से बढ़कर एक करतब दिखाए।
विज्ञापन
इलाही क्लब इलाही टोला, हुसैनी क्लब चिरईया ढाला, थ्री स्टार क्लब अली नगर देवरिया के युवाओं ने भी प्रदर्शन किया। जुलूस के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ते हुए फोर स्टार हैदरी क्लब शांति नगर, महुआबारी, नाइन स्टार क्लब राम गुलाम टोला, न्यू ताज क्लब अखाड़ा रघवापुर, देवरिया के युवाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान अंजुमन इस्लामिया के सदर जलालुद्दीन खां, मोहमद आतिफ मनुद्दीन, इम्तियाज, शफक, वसीम अतिकुर्रमान आदि मौजूद रहे।
...
इन्हें मिला इनाम
मुहर्रम पर मालवीय रोड पहुंचे विभिन्न ताजियादारों को अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने सम्मानित किया। इसमें देवरिया खास के हाजी असगर अली को प्रथम, अलीनगर के शहजाद कुरैशी को द्वितीय, रजला के अलाउद्दीन को तृतीय और मेहड़ा पुरवां के वसीम अंसारी को चौथा स्थान मिला। इसके अलावा स्टार क्लब अब्बासिया अखाड़ा अबूबकर नगर ने अलग से ताजियादारों को सम्मानित किया। इसमें देवरिया खास के ताजियादार हाजी असगर अली को प्रथम पुरस्कार, सुभासी चौक नगर पालिका रोड के मोहम्मद जफर खैराती को द्वितीय पुरस्कार, गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के करीब कांशीराम आवासीय कॉलोनी मेहड़ा पुरवां के वसीम अंसारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। देवरिया खास के रजीउल्ला शेख को चतुर्थ और इंदिरा नगर के आलम बाबा को पांचवें स्थान का पुरस्कार दिया गया।
-- -- -- -- --
सुरक्षा और चिकित्सा की रही व्यवस्था
- आर्य समाज मंदिर मालवीय रोड के सामने करतब दिखाने वालों को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। घायल होने की स्थिति में तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए एक अदद एंबुलेंस प्रशासन ने तैनात किया था। वहीं अंजुमन इस्लामियां की एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद रही। साथ ही सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। करतब दिखाने के दौरान बांस देवरिया का सद्दाम हुसैन घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस से तुरंत मेडिकल कालेज की इमरजेंसी ले जाया गया। इलाज के बाद चिकित्सकों ने युवक को डिस्चार्ज कर दिया।