{"_id":"6a021a8198d41dda6104a6b7","slug":"nhm-workers-protest-for-salary-deoria-news-c-208-1-deo1009-181544-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एनएचएम कर्मियों ने वेतन के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एनएचएम कर्मियों ने वेतन के लिए किया प्रदर्शन
Mon, 11 May 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 11 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत कर्मियों ने वेतन की मांग को लेकर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रभारी सीएमओ डॉ. एके सिन्हा को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। इन कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है।
जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1140 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों की अनेक समस्यायें काफी समय से लंबित हैं। इस बीच मार्च और अप्रैल माह का वेतन भी स्वास्थ्य विभाग ने नहीं दिया। इससे परेशान एनएचएम कर्मी संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे। वेतन में देरी से खर्च प्रभावित हो रहे हैं और असंतोष बढ़ता जा रहा है।