फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   New localities were being settled, drains were not built... empty plots were getting filled with water.

Deoria News: बसते गए नए मोहल्लों, नहीं बनीं नालियां... खाली प्लाॅटों में भर रहा पानी

Wed, 17 Jul 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
New localities were being settled, drains were not built... empty plots were getting filled with water.
दानोपुर कठिनहियां वार्ड में खाली प्लाट में लगा पानी।
शहर के रामगुलाम टोला पूर्वी, पिडरा, साकेत नगर नई बस्ती, खरजरवा, चकियवां में बारिश के चलते जलभराव
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियों का फैलने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका का सीमा विस्तार हुए एक साल से अधिक हो चुका है। मगर, नए शहरवासियों को अब तक शहरी सुविधा नहीं मिल पाई है। नगर पालिका प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है। पेयजल की कौन कहे इन मोहल्लों में सड़क व नालियों का भी अभाव है। शहर का तमगा लेने वाले करीब दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को आज भी गांवों जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।
नगर पालिका परिषद के विस्तार में दो दर्जन गांवों को शामिल किया गया है। इससे करीब 50 हजार नगर पालिका की आबादी बढ़ गई। शहरी क्षेत्र में शामिल गांवों में पेयजल की पाइप लाइन नहीं पहुंची, न ही सड़क बन सकी। नालियों का निर्माण भी नहीं हो सका। कुछ गांवों में पहले से जलजीवन मिशन योजना के तहत पेयजल के लिए पाइप बिछाई जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कार्यालय और सभासदों तक बिजली, पानी, सड़क, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए शिकायतें पहुंच रही हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। शहर के दानोपुर, पिपरपाती, कतरारी समेत शहर में शामिल लोग गंवई जीवन जी रहे हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी खाली प्लाॅटों में भर रहा है। बरसात के मौसम में खाली व नीचले इलाकों में जलभराव होने से मच्छर और कीड़े पनप रहे हैं। वार्ड के लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है। इसके बावजूद जलनिकासी के लिए इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
नए मोहल्लों में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं
शहर में तमाम नए मोहल्लों में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। रामगुलाम टोला पूर्वी, पिडरा, साकेत नगर नई बस्ती, खरजरवा, चकियवां सहित अधिकतर मोहल्लों में पानी निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं है। इससे यहां हर मौसम में खाली प्लाॅटों में जलभराव रहता है। जलभराव के कारण लोग को निकलने तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। दो पहिया वाहन चालकों को भी आने-जाने में परेशानी होती है। इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका को स्थानीय लोगों ने अवगत कराया है। इसके बावजूद पानी निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

...
नालियों को बनाने का कार्य शुरू, लगेगा समय
मोहल्ले में नालियां बनाने का कार्य शुरू हो गया है। समय कितना लगेगा ये बताने को कोई तैयार नहीं है। मोहल्ले के लोगों को रोजाना समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जबकि साफ-सफाई एवं विकास कार्यों पर नगर पालिका अच्छा-खासा खर्च करती है।
...
कोट
जलनिकासी के लिए प्रयास किया जा रहा है। कई नाले बनाए गए हैं। कई जगह काम चल रहा है। जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा।
-संजय कुमार तिवारी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed