फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   New Delhi-Lalitgram Vaishali Express arrived five and a half hours late

Deoria News: नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देर से पहुंची

Fri, 26 Dec 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
New Delhi-Lalitgram Vaishali Express arrived five and a half hours late
भटनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। संवाद
देवरिया/भटनी। घने कोहरे के चलते शुक्रवार को भी रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। नई दिल्ली–ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस सहित करीब 10 ट्रेनें घंटों की देरी से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तर भारत में शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से परिवहन व्यवस्था बेपटरी हो गया है। इससे गोरखपुर-छपरा और वाराणसी रूट की ट्रेनें घंटों देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भी सुबह से ही कोहरे की चादर छाए रहने के कारण ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी रही। नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस छह घंटे, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे, मुंबई एलटीटी-गोरखपुर ढाई घंटे, आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे, पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन से छह घंटे की देरी से पहुंचीं। स्टेशन पर यात्रियों को ठंड और इंतजार दोनों से जूझना पड़ा। दूरदराज से आने वाले यात्रियों के साथ-साथ दैनिक यात्रियों को भी काफी दिक्कत हुई। देवरिया सदर और भटनी स्टेशन पर ट्रेनों के विलंब से प्लेटफार्म पर भीड़ जुटी रही। यात्रियों का कहना है कि समय से सूचना न मिलने के कारण उन्हें घंटों प्लेटफार्म पर बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रेल प्रशासन के अनुसार घने कोहरे के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों का संचालन नियंत्रित गति से किया जा रहा है, जिससे विलंब हो रहा है। मौसम साफ होने तक यही स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें विलंब हो रही है। मौसम सामान्य होने पर ट्रेनें निर्धारित समय पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed