फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   new born baby died, rape victim serious

बच्ची की मौत, दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Mar 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
new born baby died, rape victim serious
बच्ची की मौत, दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

रुद्रपुर। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की नवजात बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी की हालत गंभीर है। पुलिस पीड़िता को जिला अस्पताल ले गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया। आरोपी दो बच्चों का बाप बताया जा रहा है।
आठ माह पूर्व युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। लोक लाज के भय से किशोरी ने घर वालों को नहीं बताया। एक सप्ताह पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर घर वालों को जानकारी हुई। एक प्राईवेट अस्पताल में ऑपरेशन से उसने बच्ची को जन्म दिया। इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर आठ मार्च को कोतवाली पुलिस ने शिवपुर पड़रही गांव के आरोपी युवक रोहित निषाद पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। सीओ अंबिका प्रसाद ने बताया कि रामलक्षन चौराहे से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल कराने के बाद उसका चालान कर दिया गया। पीड़ित लड़की को चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

घटना से हैरान हैं गांव के लोग
रुद्रपुर। किशोरी से दुष्कर्म और उसकी नवजात बच्ची की मौत से गांव के लोग हैरान हैं। हर कोई घटना से शर्मिंदा है। गांव वाले आरोपी युवक की करतुत से आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि युवक ने नाबालिग को हवस का शिकार बना कर पूरे गांव को शर्मशार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आई पुलिस
रुद्रपुर। किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अमर उजाला ने आठ मार्च के अंक में ‘पहले किया दुष्कर्म, अब दे रहा मारने की धमकी’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। आठ मार्च की देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि सात मार्च की सुबह तहरीर देने के बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ। अमर उजाला में खबर आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई। पुलिस ने सात मार्च को तत्परता दिखाई होती तो शायद नवजात की जान बच गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed