फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   New batch started for goat farming training

Deoria News: बकरीपालन प्रशिक्षण के लिए नया बैच शुरू

Thu, 24 Aug 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 24 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
New batch started for goat farming training
देवरिया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया देवरिया के आरसेटी सभागार में बकरी पालन के प्रशिक्षण का नया बैच शुरू हो गया है। निदेशक आरसेटी राकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ओर से 100 से लेकर 500 बकरी पालन के लिए बीस लाख से एक करोड़ की योजना में बैंक से ऋण लेने पर 50 प्रतिशत का अनुदान मिल रहा है। बकरी पालन गरीब लोगों के लिए कम लागत में अधिक लाभ देता है। किसान एफपीओ बनाकर इस योजना को और बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने बारिश के दिनों में वैक्सीनेशन तथा अन्य बीमारियों के उपचार एवं दवाइयों को भी बताया। निदेशक ने बताया कि यह प्रशिक्षण 10 दिवसीय है इसके पश्चात उत्तीर्ण प्रशिक्षु अपने क्षेत्र में जाकर बकरी पालन स्वरोजगार कर स्वावलंबी बन सकेंगे। इस दौरान एफएलसीसी दीनानाथ प्रसाद, संकाय रत्नमाला मिश्रा, कार्यालय सहायक अरुण मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed