फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Negligence: Wooden bridge can become the cause of accident

लापरवाही : लकड़ी का पुल बन सकता है हादसे की वजह

Sat, 15 Nov 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Wooden bridge can become the cause of accident
भटनी के चखनी घाट लकड़ी के पुल से नदी पार करते लोग। संवाद - फोटो : katra news
घांटी बाजार/भटनी। चखनी घाट पर नया पक्का पुल अभी निर्माणाधीन है। ऐसे में लोग लकड़ी के पुल से ही खनुआ नदी पार कर रहे हैं। इन दिनों चखनी घाट पर लगने वाले मेले में आयोजन से काफी भीड़ हो रही है। लोग इसी लकड़ी के पुल से आवाजाही रहे हैं। भटनी क्षेत्र में बिहार सीमा पर खनुआ नदी बहती है। क्षेत्र के चखनी घाट पर दोनों राज्यों में आने-जाने के लिए नाव और लकड़ी का पुल साधन होता है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर नाव तो जलस्तर कम होने पर स्थानीय लोग श्रमदान कर लकड़ी का पुल बनाते हैं। इससे करीब 50 गांव के लोगों की आवाजाही होती है। स्थानीय लोगों की मांग पर भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा के प्रयास से यहां करीब 16 करोड़ की लागत पक्का पुल का निर्माण चल रहा है। सेतु निगम के जिम्मेदारों ने दो पिलर भी बना दिया है।
विज्ञापन

उन्हें अगले साल जून तक सेतु का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। पुल के निर्माण के बाद यहां के लोगों की राह आसान हो जाएगी। चखनी घाट हर वर्ष के भांति कार्तिक पूर्णिमा से डेढ़ महीने चलने वाले मेला आयोजन चल रहा है। मेला में कृषि योग्य उपकरण व अन्य समान सस्ते दामों में बिकते है। इससे यहां भीड़ हो रही है। मेला में बिहार के लोगों को आने के लिए स्थानीय लोगों ने लकड़ी का पुल बनाया है। इससे बड़ी संख्या में लोग मेला में पहुंच रहे है। इस दौरान लकड़ी के पुल से गुजरने के कारण हादसे का डर बना रहता है। हालांकि पुलिस व स्थानीय युवक लोगों से एक -एक कर पुल से आने -जाने की अपील कर रहे है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मेला आयोजन तक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। टीम लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। सेतु निगम के सहायक अभियंता विवेक कुमार नायक ने बताया कि पक्का पुल का निर्माण चल रहा है। दो पिलर तैयार कर लिए गए हैं। बीच में नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ दिक्कत हुई थी। अब तेजी से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed