{"_id":"68263c83ccae92bc00032b25","slug":"negligence-in-cleaning-drains-will-not-be-tolerated-deoria-news-c-208-1-sdn1004-153639-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नालों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नालों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Fri, 16 May 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 16 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। डीएम दिव्या मित्तल ने बरसात से पहले नगर क्षेत्र के सभी नालों की सफाई कराने के निदेर्श दिएहहैं। कहा है कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नालों की स्थिति का सटीक आकलन करने के लिए सफाई से पहले और बाद में ड्रोन सर्वेक्षण कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। डीएम के निर्देशों के अनुपालन में एडीएम प्रशासन एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय जैनेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने सिविल लाइंस रोड पर पश्चिमी पटरी के नाले, कसया रोड और सीसी रोड स्थित नालों की सफाई कार्य की प्रगति का जायजा लिया। सीसी रोड पर अतिक्रमण की समस्या सामने आने पर उन्होंने तत्काल इसे हटाने के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर क्षेत्र में नियमित रूप से नाला सफाई का कार्य किया जा रहा है। सिविल लाइंस रोड पर नाले और सीसी रोड पर पूर्वी पटरी के नाले की सफाई चल रही है। संवाद