फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Navratri: A surge of faith in the goddess temples

Deoria News: नवरात्र ः देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब

Tue, 23 Sep 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 23 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Navratri: A surge of faith in the goddess temples
वरही मंदिर में फूल माला खरीदतीं महिलाएं,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से घरों में कलश की स्थापना की गई। घर से लेकर मंदिरों में श्रद्धा व भक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने मां आदिशक्ति के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की। चहुंओर मां की जय जयकार सुनाई देती रही।
शारदीय नवरात्र पर चहुंओर भक्ति की गंगा बह रही है। सुबह कलश स्थापना के बाद लोगों ने विधि विधान से मां आदिशक्ति की आराधना की। घर में पूजन अर्चन कर लोगों ने देवी मंदिरों का रूख किया। घर का जरूरी कामकाज करने के बाद महिलाएं भी मंदिर पहुंचीं। मां आदिशक्ति का दर्शन कर पूजन किया। शहर के देवरही मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। लोगों ने मां के विग्रह का दर्शन कर नारियल आदि अर्पित कर पूजा किया।
विज्ञापन

इसके बाद मंदिर के बाहर मां आदिशक्ति का मन में स्मरण कर धूप, दीप आदि अर्पित किए। वहीं शहर के अमेठी माई मंदिर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन पूजन करने पहुंचे। रामनाथ देवरिया, राघव नगर दुर्गा मंदिर में भी लोगों ने मां आदिशक्ति की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन मंदिर, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर, गरुड़पार स्थित काली मंदिर, लाहिलपार दुर्गा मंदिर, अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर, अगस्तपार के अष्टभुजी मंदिर, भटनी के जलपा माता मंदिर में भी लोगों ने दर्शन पूजन किया। मां आदिशक्ति से स्वयं व परिवार के लोगों की कुशलता की कामना की।

दुर्गा सप्तशती का हुआ पाठ ः नवरात्र के प्रथम दिन घरों में दुर्गासप्तशती के प्रथम अध्याय का पाठ किया गया। कुछ श्रद्धालु मंदिरों में मां आदिशक्ति की प्रतिमा के सामने बैठकर पाठ किए। वहीं कई लोगों ने रामचरित मानस के प्रथम नवाह्न परायण का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed