फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   National PG College Barhalganj team is champion in cricket.

Deoria News: क्रिकेट में नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज की टीम चैंपियन

Wed, 12 Feb 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
National PG College Barhalganj team is champion in cricket.
देवरिया। बीआरडी पीजी कॉलेज के 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को बाबा राघवदास स्नाकोत्तर महाविद्यालय व नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित हुआ। बेहद रोमांचक मैच में बड़हलगंज की टीम ने अंतिम विकेट के लिए हुई साझेदारी के दम पर 18.2 ओवर में ही विपक्षी टीम के दिए 150 रन के लक्ष्य को हासिल कर मेजबानों को मायूस कर दिया।
विज्ञापन

टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए बीआरडी की टीम निर्धारित 20 ओवर के मैच में 19.3 ओवर में 149 रन पर ही आलआउट हो गई। इसमें डाॅ. राणा प्रताप सिंह ने सबसे सर्वाधिक 53 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम से डॉ.धीरज ने तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी नेशनल पीजी काॅलेज बड़हलगंज के बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की, लेकिन इसके बाद लगातार विकेट गिरने के बाद एक समय लगा कि टीम मैच गंवा देंगी। हालांकि नौवें विकेट की शानदार साझेदारी के चलते 18.2 ओवर में ही बड़हलगंज की टीम ने अनुमानों को धता बताते हुए जीत अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से डाॅ. अमित द्विवेदी ने सबसे ज्यादा 29, और डाॅ. विश्वजीत राय 18 रन का योगदान दिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं नेशनल पीजी. कॉलेज बड़हलगंज के प्राचार्य प्रो. राकेश पांडेय व बीआरडी के प्राचार्य प्रो. शरद चंद मिश्र ने विजेता व उपविजेता की ट्राफी व बेहतर खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज डाॅ. राणा और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज डाॅ. विश्वजीत राय चुने गए। इस दौरान प्रो. रामप्रीत मणि त्रिपाठी, डाॅ. सुधीर शुक्ल, डाॅ. प्रद्योत सिंह, डाॅ. भावना सिन्हा, रजनीश कुमार, डॉ. समरेंद्र शर्मा, डॉ. वीके पांडेय, डॉ. अभिनय गुप्ता, डॉ. मुकेश चौबे, आयोजन सचिव डाॅ. अभिनव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed