{"_id":"634705c1392ee712012a5c9d","slug":"national-optical-fiber-network-in-complete-deoria-news-gkp453824263","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया-कुशीनगर के गांव नहीं हो सके ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया-कुशीनगर के गांव नहीं हो सके ऑनलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया-कुशीनगर के गांव नहीं हो सके ऑनलाइन
ग्राम पंचायतों को नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के तहत जोड़ा जाना है
2500 किलोमीटर तक काम पूरा हो चुका है
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ग्राम पंचायतों को नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (भारत नेट) से जोड़ने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए हैं। इसके बावजूद देवरिया और कुशीनगर के सभी गांव ऑनलाइन नहीं हो पाए हैं। इतना ही नहीं जिन जगहों पर काम पूरा भी हो गया है, वहां की पंचायतें डाटा कनेक्टिविटी कनेक्शन लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं। इसकी वजह से अधिकतर ग्राम सचिवालय अभी ऑफलाइन हैं।
नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के तहत देवरिया और कुशीनगर की 1700 ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाना है। इस काम को मार्च तक पूरा किया जाना है। इसके लिए चार हजार किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर के जरिए केबल डाला जाना है, ताकि बीएसएनएल का नेटवर्क इन गांवों तक पहुंच जाए।
इसमें देवरिया जनपद की 483 और कुशीनगर की 610 ग्राम पंचायतों में नेटवर्क पहुंच जाने का दावा निगम कर रहा है। इसके लिए करीब 2500 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर डाल दिया गया है। सच तो यह है कि ओएफसी डालने के बाद भी ग्राम पंचायतों में अधिकतर जगहों पर कनेक्टिविटी नहीं है। कारण यह कि नेटवर्क से जुड़ने के लिए ग्राम पंचायतें आगे नहीं आ रही हैं। ऐसे में गांव ऑनलाइन नहीं हो पा रहे हैं। इसके कारण शहर से लेकर देहात फाइबर टू होम के जरिए ऑनलाइन की मंशा पर पानी फिर रहा है। साथ ही राजस्व की क्षति हो रही है।
विज्ञापन
पुराने नंबर पर लुभावनी सेवा
देवरिया। शहर में शुरू हो चुकी फाइबर टू होम सेवा के लिए बेसिक फोन उपभोक्ता अपने नंबर को इस सेवा से जोड़ सकते हैं। इतना नहीं बंद हो चुके पुराने नंबर के जरिए फिर से चालू करा कर सेवा ले सकते हैं। पुराने उपभोक्ताओं को उनका लैंडलाइन नंबर एफटीएच में बदल कर यह सुविधा दी जा रही है।
गांवों में सुनाई पड़ेगी टेलीफोन की घंटी
देवरिया। फाइबर टू होम सेवा के जरिए बीएसएनएल शहर से लगायत गांव तक इंटरनेट व टेलीफोन कनेेशक्न देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए शहर के आसपास के इलाकों में फ्रेंचाइजी के माध्यम से कनेक्शन दिए जाने हैं। योजना के अनुसार स्मार्ट टीवी चलाने की सुविधा भी कनेक्शनधारक को होगी।
कोट
दूसरे फेज का काम पूरा होने वाला है। प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी गांवों को कनेक्शन दे दिया जाएगा। दोनों जिलों में काम तेजी से किया जा रहा है।
-अनुज श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी, बीएसएनएल