फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   national marality was gone below due to partition : Dr. ajay

विभाजन की त्रासदी से प्रभावित हुआ था राष्ट्रीय मनोबल : डॉ. अजय मणि

Sun, 14 Aug 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
national marality was gone below due to partition : Dr. ajay
एसएसबीएल इंटर कॉलेज में विभाजन विभीषिका गोष्ठी को प्रधानाचार्य डॉ अजय मणि त्रिपाठी ने संबोधित क - फोटो : DEORIA
विभाजन की त्रासदी से प्रभावित हुआ था राष्ट्रीय मनोबल : डॉ. अजय मणि
विज्ञापन

देवरिया। सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कालेज में ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ पर रविवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारत के विभाजन से उपजी त्रासदी के कारण आजादी के दशकों तक हमारा राष्ट्रीय मनोबल गिरा रहा। यही कारण रहा कि हम 1962 के युद्ध में चीन को कारगर जवाब नहीं दे सके। भारत का विभाजन नहीं हुआ होता तो हम विश्व नेता की प्रतिष्ठा वर्षों पहले अर्जित कर चुके होते।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जब भारत आर्थिक राजनीतिक और सामरिक दृष्टि से दुनिया का नेता हो जाएगा तो अखंड भारत का सपना पुन: साकार हो सकता है। डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला ने कहा कि भारत का विभाजन केवल माउंटबेटन योजना का परिणाम नहीं है, बल्कि वर्षों के ब्रिटिश षड्यंत्र तथा मुस्लिम लीग की सांप्रदायिक राजनीति का फल है। उसका नीतिगत मुकाबला करने में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नेतृत्वकर्ता कांग्रेस विफल रही। कांग्रेस ने यदि जिन्ना, मोहम्मद अली और इकबाल के इरादों को समय रहते पहचान लिया होता तो विभाजन नहीं हुआ होता।
विज्ञापन

अनिल मिश्र ने कहा कि विभाजन की विभीषिका का मूल्यांकन करके हम भविष्य के सामाजिक और राजनीतिक नीतियों का निर्माण कर सकते हैं। अशोक चौहान ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की सीमा पर दोनों ओर के नौजवान सैनिक आए दिन शहीद होते हैं। यह विभाजन की विभीषिका का ही परिणाम है। डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि भारत का विभाजन वह कैंसर है जिसके दुष्परिणाम अभी भी भारतीय राष्ट्र को झेलना पड़ रहा है। संचालन अखिलेश पांडेय ने किया। इस दौरान देवव्रत श्रीवास्तव, बीडी पांडेय, डॉ. शिवधारी प्रसाद, अजय कुमार पांडेय, रमाशंकर चौरसिया संजीव कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed