फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   National Children's Science Congress on 18th, preparations started

Deoria News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 18 को, शुरू हुईं तैयारियां

Fri, 13 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
National Children's Science Congress on 18th, preparations started
देवरिया। जिले में 18 अक्तूबर को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कराने की तैयारी प्रारंभ हो गई हैं। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई, परिषदीय व माध्यमिक सभी विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

31 वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 18 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि विकसित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 10 से 14 आयु वर्ग के बच्चे जूनियर वर्ग में तथा 14 से 17 आयु वर्ग के विद्यार्थी सीनियर वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। कम से कम दो छात्रों का एक ग्रुप बनेगा। प्रत्येक ग्रुप का एक ग्रुप लीडर होगा और उनका सहयोग एवं निर्देशन के लिए एक विज्ञान शिक्षक मार्गदर्शक के रूप में रह सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को बताया की बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए इस वर्ष का विषय ''स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना'', निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को राज्य स्तरीय बाल विज्ञानी प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित छात्र राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक अनिल कुमार त्रिपाठी से उनके मोबाइल नंबर 9415384482 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

----------
समस्या को चिन्हित कर अन्वेषण, विश्लेषण के जरिए समाधान बताएंगे विद्यार्थी
जिला समन्वयक अनिल तिवारी ने बताया कि इस बार बाल विज्ञान कांग्रेस का विषय चयनित कर छात्रों को इससे अवगत कराया जा चुका है। मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना रखा गया है जबकि उपविषय के रुप में अपने पारितंत्र को समझना, स्वास्थ्य, पोषण व कल्याण को प्रोत्साहन देना, पारितंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रथाएं,आत्मनिर्भता के लिए पारिस्थितिकी तंत्र आधारित दृष्टिकोण, पारिस्थितिकी तंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार चुना गया है। विद्यार्थी स्थानीय स्तर पर समस्या को चिन्हित कर अन्वेषण, विश्लेषण प्रयोग के जरिए समस्या के समाधान के लिए वैज्ञानिक दृष्टि कोण प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार के बाल विज्ञान कांग्रेस में एक हजार से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed