{"_id":"648df47b2a49a97c7a0350e5","slug":"namkeen-was-kept-in-a-plate-on-the-table-found-empty-cold-drink-bottles-deoria-news-c-7-1-210745-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टेबल पर प्लेट में रखा था नमकीन, मिले खाली कोल्ड ड्रिंक के बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टेबल पर प्लेट में रखा था नमकीन, मिले खाली कोल्ड ड्रिंक के बोतल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरसी कार्यालय में शराब मंगाए जाने की सूचना पर सीडीओ ने मारा छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास की शनिवार को सीडीओ रवींद्र कुमार ने अधिकारियों के साथ जांच की। इस बीच कर्मचारियों द्वारा शराब मंगाए जाने की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने बीआरसी कार्यालय में छापा मारा। जिससे खलबली मच गई। कार्यालय में मेज पर प्लेट में नमकीन और पास में कोल्ड ड्रिंक के खाली बोतल पाए गए। अधिकारियों के जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
सीडीओ रवींद्र कुमार द्वारा निर्माणाधीन छात्रावास की जांच की जा रही थी। इसी बीच बीआरसी कार्यालय में कुछ कर्मचारियों द्वारा अनुचित पेय पदार्थ लाने की सूचना मिली। जानकारी होने पर अधिकारियों ने दोबारा कार्यालय में जांच की। कार्यालय के अलावा किचेन, शौचाालय, हॉल, लॉन, आलमारी, दराज के अलावा पीछे के खाली जमीन की भी पड़ताल की गई। यहां तक कि अधिकारियों ने कर्मचारियों का बैग भी खंगलवाया। कार्यालय के मेज पर प्लेट में नमकीन और कोल्ड ड्रिंक की पुरानी खाली बोतल रखी हुई थी। जबकि किचेन में रखा कोल्ड ड्रिंक भी मिला। हालांकि मौके से शराब की बोतल नहीं बरामद हुई। इससे पूर्व जांच में दो कर्मचारी मौके से अनुपस्थित मिले। जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर बिना किसी सूचना के चार दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। वहीं कार्यालय के बड़े बाबू संतोष नदारद थे। जो कुछ देर बाद कार्यालय में पहुंच गए। मौके पर एसडीएम योगेश कुमार, तहसीलदार अश्वनी कुमार, बीडीओ चंद्रभूषण यादव, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।