{"_id":"665b75854738279c33018d37","slug":"name-not-found-in-voterlist-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-126930-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वोटरलिस्ट में नाम न होने से निराश लौटे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वोटरलिस्ट में नाम न होने से निराश लौटे मतदाता
Sun, 02 Jun 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार को हुए मतदान में पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों के मतदाता वोटरलिस्ट में नाम न होने से मतदान से वंचित रह गए। पोलिंग बूथ 247 व 248 कनकपुरा पर पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद की मां धुरिया देवी (70), ईशा (70), सुरेंद्र यादव (45), उपेंद्र राजभर (40), इंगलेश राजभर (25), माया देवी (45), नंदू राजभर (38), उजाला (25), अंजली यादव (23), आकांक्षा (21), संजू (30), चम्पा देवी (70), दुर्गावती (60), संतोष कुमार सिंह (40), रिंकी सिंह (35), लीलावती देवी (70) सहित कई लोग मतदान करने पहुंचे तो वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं था। जिससे वे लोग बिना मतदान के निराश घरों को वापस लौट गए। इसी तरह महुआपाटन, तरकुलवा, बंजरिया, नरहरपट्टी, कौलाचक, हरैया, सोहनरिया, मुंडेरा बाबू, गढ़रामपुर, बेलही, गुलहरिया आदि क्षेत्र के अनेक मतदान केंद्रों पर लोगों के वोटर लिस्ट में नाम नहीं थे। उधर, बूथ 218 मुंडेरा बाबू में वोटरों ने बीएलओ पर जानबूझ कर सैकड़ों मतदाताओं का नाम काटने की शिकायत की। साथ ही मतदाता पर्ची के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया।