फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nagarpalika eo send reminder

नहीं होगी चूक, सीमा विस्तार की पैरवी पहले से मजबूत

Sat, 29 Aug 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
nagarpalika eo send reminder
नहीं होगी चूक, सीमा विस्तार की पैरवी पहले से मजबूत
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ ने शासन को भेजा रिमाइंडर
कहा: सभी मानक कर लिए हैं पूरे, सीमा विस्तार का अनुरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका के सीमा विस्तार की पैरवी पहले से मजबूत कर दी गई है। शासन से हरी झंडी मिलते ही चेयरमैन समेत प्रशासकीय अमला कवायद में जुट गया है। 22 अगस्त को प्रमुख सचिव की ओर से आए पत्र के जवाब में पालिका अध्यक्ष अलका सिंह व ईओ सत्यप्रकाश सिंह ने सीमा विस्तार के संबंध में अबतक की गई कार्रवाई से अवगत कराया है।
प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में चेयरमैन ने कहा कि उप सचिव नगर विकास अनुभाग छह के आदेश के अनुपालन में सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों को पूरा कर लिया गया है। नगर पालिका परिषद देवरिया के सीमा विस्तार संबंधी सुविचारित आख्या डीएम के माध्यम से 12 दिसंबर 2019 को आपके डिस्पैच पर उपलब्ध करा दी गई है। 31 दिसंबर 2019 को जनगणना 2021 एनपीआर के दृष्टिगत अधिसूचना जारी होने के चलते नगर पालिका के सीमा विस्तार का प्रस्ताव लंबित हो गया। शासन की ओर से एक बार फिर 31 दिसंबर 2020 तक सीमा विस्तार का अवसर दिया गया है। चेयरमैन ने नियत समय के भीतर नगर पालिका परिषद देवरिया के सीमा विस्तार संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने प्रमुख सचिव को भेजे पत्र की प्रतिलिपि निदेशक नगर विकास अनुभाग छह उत्तर प्रदेश शासन, निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय लखनऊ, अनुभाग सचिव उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास अनुभाग एक लखनऊ सहित डीएम, सीडीओ, बीएसए, डीएसटीओ व तहसीलदार को भी भेजी है।
विज्ञापन

कोट
31 दिसंबर 2019 तक शासन ने नगर पालिका के सीमा विस्तार का अवसर दिया था। जनगणना के मद्देनजर अधिसूचना जारी होने के चलते हमारे प्रस्ताव पर अमल नहीं हो सका। शासन से मिले दिशा निर्देश के मुताबिक सभी मानक पूरे कर लिए गए हैं। इस बार पैरवी भी पहले की अपेक्षा मजबूत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अलका सिंह, अध्यक्ष नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed