फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Salempur youth dies in Saudi Arabia

Deoria News: सऊदी अरब में सलेमपुर के युवक की मौत

Thu, 03 Sep 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 03 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Salempur youth dies in Saudi Arabia
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर चौकी अंतर्गत मालीपुर गांव निवासी बब्बन चौहान (45) की सऊदी अरब में मौत हो गई। बुधवार की सुबह मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन के अनुसार, बब्बन चौहान नौ साल से सऊदी अरब में रहकर एक कंपनी में नौकरी करते थे। बीच-बीच में घर आते रहते थे। सुबह उनके बड़े भाई चंद्रदेव चौहान को बब्बन की मौत की सूचना मिली। उन्होंने तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। मौत की खबर सुनते ही पत्नी कविता देवी सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बब्बन चौहान के परिवार में पत्नी कविता देवी, दो पुत्र अजय और आशीष तथा एक पुत्री दिव्या हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed