फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nagar Panchayat strict on encroachment, notice to 100

Deoria News: अतिक्रमण पर नगर पंचायत सख्त, 100 को नोटिस

Tue, 26 Nov 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 Nov 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat strict on encroachment, notice to 100
रुद्रपुर। अतिक्रमण से सकरी हुई सड़कों को मुक्त करने के लिए नगर पंचायत ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पंचायत प्रशासन ने 100 अतिक्रमणकारियों को अवैध कब्जा हटाने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने पर अवैध कब्जा हटाते हुए विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। इसको लेकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

नगर में लगातार मिल रही शिकायतों पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने लोक निर्माण विभाग, व्यापार मंडल और नगर पंचायत प्रशासन की बैठक बुलाई। जिसमे उन्होंने अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर नगर पंचायत प्रशासन अवैध कब्जा किए लोगों को नोटिस दे रहा है। सोमवार को कोतवाली से लेकर मुख्य बाजार होते हुए जामुनी चौराहा और नगर पंचायत कार्यालय से लेकर पश्चिमी बाईपास तक की सड़क पर अवैध कब्जा किए दुकानदारों को नोटिस दी गई। इस मार्ग पर दुकानदारों ने सड़क की पूरी पटरियों पर कब्जा कर रखा है।
डीएन इंटर कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य गेट पर अवैध कब्जे से लोगों को निकलना दूभर हो गया है। बस स्टेशन से खजुहा चौराहा चौराहे पर पटरी पर दुकान लगने से रविवार की शाम लंबा जाम लगा रहा। अतिक्रमण की समस्या से निजात पाने के लिए व्यापार मंडल लगातार मांग कर रहा है।

इस बाबत ईओ नितेश गौरव ने कहा कि अवैध कब्जा से नगर की सड़कों पर हर दिन जाम लग रहा है, नालियों पर अतिक्रमण से सफाई नहीं हो पा रही। नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा चिन्हित करने के बाद नोटिस दिया जा रहा है। तीन दिन में अतिक्रमण नहीं हटाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed