फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nagar Panchayat keeping account of cow dung coming out daily from cow shelter

Deoria News: गो-आश्रय से प्रतिदिन निकलने वाले गोबर का लेखा-जोखा रख रहा नगर पंचायत

Thu, 01 Jun 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat keeping account of cow dung coming out daily from cow shelter
कंपोस्ट खाद बेचने पर आय का देना होगा विवरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। गो-आश्रय से प्रतिदिन निकलने वाले गोबर का नगर पंचायत हिसाब रख रहा है। इसके लिए प्रतिदिन कितना गोबर उत्पादन हुआ, इसे गोबर पंजिका पर दर्ज किया जा रहा है। अगर कंपोस्ट खाद की बिक्री होती है, तो इससे हुए आय का ब्योरा देना होगा। इस नियम से इधर-उधर फेंके जा रहे गोबर अब आय का जरिया बनेगा।
नगर पंचायत के गो-आश्रयों में पशुओं को रखा जाता है। यहां रहने वाले पशुओं को प्रतिदिन खाने की व्यवस्था, भूसा, चारा, पशु चिकित्सा और निरीक्षण आदि के लिए पंजिका बनाई गई है। इसमें प्रतिदिन का रिकाॅर्ड दर्ज किया जाता है। इसी के आधार पर शासन के निर्देश पर गोबर उत्पादन पंजिका बनाई गई है। गोशाला से कितना गोबर प्रतिदिन निकला, इसे दर्ज किया जा रहा है। समय-समय पर जिले के जिम्मेदार अधिकारी इसका अवलोकन भी करेंगे। ईओ राजननाथ तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर गोबर पंजिका बनाई गई है। इसमें गोबर उत्पादन का प्रतिदिन का रिकाॅर्ड रखना है।
विज्ञापन

गो-आश्रय केंद्र से प्रतिदिन निकल रहे गोबर का नगर पंचायत मशीन की मदद से कंडा बनाएगा। यहां बने कंडे कस्बे के दुकानदारों को बेचा जाएगा। इससे नगर पंचायत को आय होगी। रावतपार रघेन स्थित गो-आश्रय केंद्र पर चार जून को प्रवास दिवस के रूप से मनाया जाएगा। ईओ राजननाथ तिवारी के मुताबिक सुबह आठ से सायं चार बजे तक कर्मचारी, पशुचिकित्सक सहित अन्य लोग प्रवास करेंगे। इसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed