फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nagar nikay voter mother list ready

नगर निकाय की मतदाता सूची का मदर रोल तैयार

Fri, 14 Oct 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
nagar nikay voter mother list ready
नगर निकाय की मतदाता सूची का मदर रोल तैयार
विज्ञापन

मतदाता सूची सर्वे में लगे बीएलओ, जिले में अब तक हैं 3.17 लाख वोटर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्थानीय निकाय के चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। मतदाता सूची का मदर रोल तैयार कर बीएलओ को उपलब्ध करा दिया गया है। अब तक 3.17 लाख वोटर हैं। बीएलओ द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है।
इसके साथ ही जनपद में नए मतदाताओं के बनाए जाने और मृत मतदाताओं के नाम हटवाने अभियान शुरू हो गया है। संभावना है कि अभी मतदाताओं की संख्या में और इजाफा होगा। दूसरी तरफ तीन नई नगर पंचायतों में रैपिड सर्वे का काम पूरा हो गया इनके लिए मांगी गई आपत्तियों में किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। इसके कारण इसी सप्ताह ब्योरा शासन को जिम्मेदार अधिकारी भेज देंगे। वहीं, तीन नई नगर पंचायतों में पांच दिन में कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुनाव को लेकर पंचायत एवं नगरीय निकाय कार्यालय में कार्य तेज कर दिए गए हैं। नगर पालिका परिषद देवरिया के मतदाता सूची को छोड़कर नगर पालिका बरहज व नई नगर पंचायतों सहित सोलह का मदर रोल तैयार कर लिया गया है। बीएलओ सर्वे करने में जुट हुए हैं। 24 अक्तूबर तक नाम नहीं जुड़ेगा। हालांकि, यह तिथि बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक दो नगर पालिकाओं और पंद्रह नगर पंचायतों में 3,17,430 मतदाता हैं। इसमें सबसे अधिक देवरिया नगर पालिका के सीमा विस्तार होने के कारण मतदाता हैं। यह संख्या करीब 1,59,624 पहुंच गई है। जबकि बरहज में अब तक 34,018 मतदाता हैं। अभी मतदाताओं की संख्या बढ़ सकती है। सही आंकड़ा 27 अक्तूबर से होने वाले फीडिंग के बाद पता चल सकेगा।
दूसरी तरफ नई नगर पंचायत तरकुलवा, बैतालपुर, पथरदेवा में पिछड़ी जाति की गणना के रैपिड सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। आपत्ति का समय भी बीत गया है। इसे शासन को भेजा जाएगा। जबकि नगर पंचायत हेतिमपुर, मदनपुर, भलुअनी में रैपिड सर्वे का कार्य चल रहा है, जो 18 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा।
ग्रामीण वोटर हो गए शहरी
देवरिया। नगर निकाय की मतदाता सूची में पांच नगर पंचायत तरकुलवा, पथरदेवा, बैतालपुर, हेतिमपुर, भलुअनी, मदनपुर नगर हो गई है। जबकि नगर पालिका देवरिया और बरहज को सीमा विस्तार किया गया है। नगर पालिका देवरिया में 23 और बरहज में आठ गांव शामिल गए हैं। सभी जगहों को मिलाकर करीब 86 गांव हो रहे हैं। इन मतदाताओं को शहर की मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है।
नई नगर पंचायतों मदनपुर में सबसे अधिक मतदाता
देवरिया। नई नगर पंचायतों के मतदाता सूची के मदर रोल में सबसे अधिक मतदाता नगर पंचायत मदनपुर में 20,687 हैं। जबकि बैतालपुर में 17,362, हेतिमपुर में 16,752, भलुअनी में 16,697, तरकुलवा में 16,421 व पथरदेवा में 15,808 मतदाता हैं। बीएलओ के सर्वे में संख्या बढ़ सकती है, लेकिन हाल में हुए ग्राम प्रधान के चुनाव के कारण कम मतदाताओं के बढ़ने की आशंका है।

कोट
नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है। मतदाता सूची का मदर रोल तैयार कर बीएलओ को उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। देवरिया नगर पालिका का मदर रोल शुक्रवार तक तैयार हो जाएगा। जिन लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़वाना व कटवाना है, वे करा लें। यह कार्य 24 अक्तूबर तक चलेगा। इसके बाद 27 अक्तूबर तक फीडिंग का कार्य चलेगा।
-अमरेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed