फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mystery continues over teacher's death, family did not come forward to take action

Deoria News: शिक्षक की मौत पर रहस्य बरकरार, कार्रवाई के लिए आगे नहीं आया परिवार

Sun, 15 Dec 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 15 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mystery continues over teacher's death, family did not come forward to take action
देवरिया। शिक्षक नेता अखिलेश मिश्र की मौत के चार दिन बाद भी परिजनों द्वारा इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई। वहीं अटकलों पर अब धीरे-धीरे विराम भी लगने लगा है। दूसरी ओर शिक्षक नेता के बड़े भाई का कहना है कि किसी प्रकार की कार्रवाई के लिए परिवार की रुचि नहीं है।
विज्ञापन

जूनियर शिक्षक संघ के मंडल मंत्री अखिलेश मिश्र (48) पुत्र दुर्गा मिश्र निवासी ग्राम परसिया थाना खुंखुंदू की तैनाती सलेमपुर के जूनियर हाईस्कूल पड़री वनमाली में थी। वह गोरखपुर के खोराबार से विद्यालय आते-जाते थे। बुधवार की देर शाम रेलवे स्टेशन देवरिया के प्रतीक्षालय से अचेत अवस्था में जीआरपी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले आई, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अखिलेश के पास से एक पत्र व मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जीआरपी द्वारा बरामद पत्र में कुछ आरोप भी लगाए गए हैं। वहीं साथियों व शिक्षक नेताओं ने मौत को संदिग्ध बताया। पत्र में सलेमपुर के एक शिक्षा विभाग के अधिकारी पर आरोप लगाया गया था, परंतु घटना के चार दिन बाद भी शिक्षक नेता के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। अखिलेश के बड़े भाई गंगेश मिश्र से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि भाई को खो दिए है। अब किसी प्रकार की कार्रवाई के लिए परिवार की रुचि नहीं है। वहीं गोरखपुर आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले शिक्षकों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों का आना-जाना जारी है। धीरे-धीरे उनकी मौत को लेकर अटकलों पर विराम लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed