{"_id":"69e7c219eebf51380707139d","slug":"murder-suicide-investigation-entangled-footage-will-reveal-the-secret-deoria-news-c-208-1-deo1022-180014-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हत्या-आत्महत्या में उलझी जांच, फुटेज से खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हत्या-आत्महत्या में उलझी जांच, फुटेज से खुलेगा राज
Tue, 21 Apr 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
भटनी। नगर के रामपुर खुरहुरिया वार्ड निवासी सूरज राजभर की संदिग्ध मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नही पाई है।
घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की जांच हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है।
हालांकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देने की बात कही है। साथ ही पुलिस घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
भटनी नगर के रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर की मौत क्यों और कैसे हुई? यह अब भी सवाल बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो मौत फंदे से लटकने के चलते हुई है, लेकिन उसने आत्महत्या क्यों की इसका सटीक जवाब नहीं मिल सका है।
वहीं घरवालों ने बताया कि सूरज मोबाइल भी नहीं चलाता था। इससे जांच में और कठिनाइयां आ रही हैं। ऐसे में पुलिस शनिवार व रविवार के दिन का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि सूरज की मौत सामान्य नहीं है और मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना है कि घटना से जुड़े कई पहलुओं पर अब तक स्पष्टता नहीं आ सकी है।
हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की सच्चाई सामने लाने का दावा कर रही है। साथ ही, आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने की बात भी कही जा रही है। वही घटना के बाद से ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने मामले का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की है।
प्रभारी एसओ अजय कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। घटना के पर्दाफाश के लिए शनिवार और रविवार के दिन का सीसीटीवी देखा जा रहा है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।