{"_id":"613112c08ebc3ebeb825b89b","slug":"murder-deoria-news-gkp4077250128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में पिता और दो भाइयों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में पिता और दो भाइयों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के बेलवा बाजार गांव में बुधवार को गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पिता और दो भाइयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
महुआडीह थानाक्षेत्र के बेलवा बाजार गांव में बुधवार को एक मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि इसका रामेश्वर राव के पट्टीदार धर्मेंद्र राव ने विरोध किया। इसी बीच रामेश्वर राव के बेटे शुभम राव की धर्मेंद्र राव के पक्ष ने पिटाई कर दी। नाराज होकर शुभम ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से धर्मेंद्र राव को गोली मार दी। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत शख्स के भाई उपेंद्र राव की तहरीर पर पुलिस ने शुभम राव, उसनके भाई सौरभ राव और पिता रामेश्वर राव पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसओ राममोहन सिंह ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र राव के भाई उपेंद्र राव की तहरीर पर शुभम व उसके भाई सौरभ और पिता रामेश्वर राव पर हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के दौरान धर्मेंद्र के शव में दस छर्रा पाए गए।