{"_id":"6154ae018ebc3e0b9d08eea8","slug":"murder-case-registered-in-death-due-to-current-salempur-news-gkp4111168137","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से प्राइवेट लाइनमैन की मौत के मामले में तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से प्राइवेट लाइनमैन की मौत के मामले में तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से प्राइवेट लाइनमैन की मौत के मामले में तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज
भटनी। कुरमौटा ठाकुर गांव निवासी प्राइवेट लाइनमैन की करंट से मौत के मामले में पुलिस तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। तीनों पर लाइनमैन को बुलाकर बिजली ठीक कराने व करंट लगने के बाद तड़पता देख भाग जाने का आरोप है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बता दें कि मंगलवार को पांडेय चौराहे पर फाल्ट ठीक करने के दौरान एक प्राइवेट लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवारीजनों ने बेहराडाबर गांव निवासी तीन लोगों पर लाइनमैन को फाल्ट ठीक कराने के बहाने बुलाने और करंट लगने के बाद भागने का आरोप लगाया। लोगों ने पुलिस से आरोपितों पर कार्रवाई के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराने की शर्त रखी। बाद में कुछ लोगों के समझाने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद शिकायती पत्र लेकर थाने पर पहुंच गए। थाने पर दोनों पक्षों के कुछ लोग दुर्घटना बताते हुए समझौता की बात रखी लेकिन परिजनों के नहीं मानने पर पुलिस ने बेहराडाबर गांव निवासी तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी पंचमलाल ने बताया कि परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।