{"_id":"601846a28ebc3e31cc7d0cd7","slug":"murder-case-registered-deoria-news-gkp3831075118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज, कई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज, कई हिरासत में
विज्ञापन

गौरी बाजार। एक दिन पूर्व रेलवे लाइन के किनारे पुलिया के पास झुरमुट से बरामद युवती के शव के मामले में सोमवार को पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर एक नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।
ग्राम हरेरामपुर निवासी मझनु की पुत्री रेशमा 19 वर्ष शनिवार की देर शाम घर से शौच के लिए निकली।देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटी। पूरी रात परिजन परेशान रहे। गत रविवार को पश्चिमी रेलवे ढ़ाला गौरी बाजार से दो सौ मीटर पश्चिम निर्जन स्थान पर रेलवे लाइन के किनारे पुलिया के पास झुरमुट से युवती का शव पुलिस ने बरामद किया।उसके सिर में पीछे चोट का निशान पाया गया। इस मामले में परिजनों ने शव की शिनाख्त कर युवती की हत्या की आशंका जताई थी। सोमवार को मृतिका के पिता मझनू की तहरीर पर एक नामजद शिवम चौहान पुत्र मदनलाल निवासी हरेरामपुर सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 302,201 के तहत केस दर्ज किया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि मृतका की आयु लगभग19 वर्ष है। पिता की तहरीर पर नामजद एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।