{"_id":"5ecbfb1e8ebc3e908728662c","slug":"murder-by-son-deoria-news-gkp3524601128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने किया अवकाश प्राप्त सैन्यकर्मी का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने किया अवकाश प्राप्त सैन्यकर्मी का कत्ल
विज्ञापन
सदर कोतवाली के फुलवरिया लच्छी गांव का मामला, गड़ासे से गर्दन पर किया वार
गैर इरादतन हत्या का केस दर्जकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली (देवरिया)। सदर कोतवाली के फुलवरिया लच्छी गांव में बेटे ने गले पर वार कर पिता को मार डाला। अवकाश प्राप्त सैन्यकर्मी की दूसरी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया।
फुलवरिया लच्छी गांव निवासी राम तपस्या यादव (52) सेना से अवकाश प्राप्त थे। वे बैतालपुर ऑयल डिपो में गार्ड की नौकरी करते थे। रविवार रात 8:15 बजे वह घर पर ही थे। तभी बड़ा बेटा प्रदीप शराब के नशे में वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर पिता से उसकी कहासुनी होने लगी। गुस्साए प्रदीप ने पहले पिता पर ईंट पत्थर फेंककर मारा और फिर गड़ासे से गर्दन पर तीन प्रहार कर दिए। इससे राम तपस्या यादव बेसुध होकर गिर पड़े। सूचना पर पुलिस पहुंची और राम तपस्या को जिला अस्पताल पहुंचाया।
हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारवालों को सौंप दिया। उधर, घटना के बाद प्रदीप बाइक से भाग गया। सोमवार सुबह सदर कोतवाल मय फोर्स गांव पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद प्रदीप वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया गया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि राम तपस्या की दूसरी पत्नी संगीता देवी की तहरीर के आधार पर प्रदीप पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि गड़ासे से प्रहार कर बेटे ने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी को पकड़ लिया गया है।