फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mud wall collapses, worker dies after being buried under debris

Deoria News: मिट्टी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Fri, 11 Sep 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 11 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mud wall collapses, worker dies after being buried under debris
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के बहियारी बघेल गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे एक मकान की नींव से ईंट निकलते समय बगल में स्थित मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे से दबकर मजदूर श्यामू उर्फ अकलेश प्रसाद निवासी कुईचवर की मौत हो गई।
विज्ञापन

बहियारी बघेल गांव निवासी गुड्डू यादव के मकान को तोड़कर मजदूर उसके नींव की ईंट निकाल रहे थे। दोपहर में अचानक बगल में स्थित मिट्टी की दीवार गिर पड़ी। मलबे में मजदूर श्यामू उर्फ अकलेश प्रसाद दब गया। अन्य मजदूर भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दीवार में दबे मजदूर को निकाला और भाटपाररानी अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक श्यामू उर्फ अकलेश प्रसाद दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। बड़ा भाई शैलेश प्रसाद और पिता मुन्ना प्रसाद भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। श्यामू उर्फ अकलेश प्रसाद की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed