फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MP submits memorandum to GM of Railways, demands stoppage of trains

Deoria News: सांसद ने रेलवे के जीएम को सौंपा ज्ञापन, ट्रेनों के ठहराव की मांग

Wed, 20 Nov 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
MP submits memorandum to GM of Railways, demands stoppage of trains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपार रानी/ सोहनपुर। सांसद रमाशंकर राजभर के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल बनकटा रेलवे स्टेशन पर मौर्य और बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक सौम्या माथुर से गोरखपुर में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों का तीन सूत्री ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में सांसद ने कहा है कि बनकटा रेलवे स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस और बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर हमेशा आंदोलन और धरना होता रहा है। उन्होंने महाप्रबंधक से उक्त दोनों ट्रेनों के ठहराव किए जाने, बनकटा में रेलवे आरक्षण काउंटर की व्यवस्था किए जाने तथा रेलवे स्टेशन पहुंच के लिए मुख्य मार्केट से रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण किए जाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिजीत यादव, विद्यासागर, दीपक कुमार, सत्यम पांडेय आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed