{"_id":"6a528bfce3376e83a20e2ac8","slug":"movement-warns-against-power-cuts-deoria-news-c-208-1-deo1015-186621-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली कटौती के विरोध में आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली कटौती के विरोध में आंदोलन की चेतावनी
Sun, 12 Jul 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम उपभोक्ता से लेकर किसान तक परेशान हैं। इससे धान की रोपाई भी प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं ने इसके विरुद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।
फुलवरिया, बनकटा, सोहनपुर, प्रतापपुर और भिंगारी क्षेत्र में कई दिन से रात्रिकालीन बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं से लेकर किसान तक परेशान हैं।
उमस भरी गर्मी में रात में कई-कई बार बिजली गुल होने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। इससे लोगों में बिजली निगम के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। वहीं किसान भी परेशान हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ता आशीष जायसवाल, अंजनी तिवारी, गुरु प्रसाद पांडेय, कृष्णा पांडेय आदि ने बताया है कि रात में कई बार अचानक बिजली चली जाती है।
देर आपूर्ति बहाल होने के बाद फिर ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। इससे पंखे, कूलर और अन्य उपकरण भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि दो दिन से फाॅल्ट की समस्या अधिक आ रही है।