{"_id":"68360babab4369236904cfc7","slug":"mourning-in-the-village-due-to-the-death-of-two-youths-deoria-news-c-208-1-sdn1004-154632-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो युवकों की मौत से गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो युवकों की मौत से गांव में मातम
Wed, 28 May 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 28 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के दो युवकों की मौत से मंगलवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। दोनों युवकों की मौत की सूचना पर किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था।
कोठा ग्राम के अर्जुन बैठा पुत्र भुट्टेली बैठा तथा चचेरा भाई सोनू उर्फ समरू पुत्र राम आशीष सोमवार को बहन की कलेवा लेकर कोठा से अजना जाने के लिए बाइक से रवाना हुए। आगे-आगे चार पहिया में सामान लदा हुआ था और पीछे से बाइक से दोनों भाई जा रहे थे। इसी बीच अचानक किसी वाहन की चपेट में लार-पिंडी मार्ग पर आ गए। घायल होने पर लोगों ने लार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बिगड़ी हुई हालत देखकर चिकित्सक ने देवरिया रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में देवरिया में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर गांव में आते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अर्जुन दो भाइयों के बीच में बड़ा था। वह एक साल विदेश रहने के बाद वापस आकर बीवी-बच्चों के साथ मुंबई में कपड़ा धोने का काम करता था। वह अपना दुकान चलाकर किसी तरह जीविकोपार्जन करता था।
विज्ञापन
वह अपन पीछे पत्नी पुष्पा, एक लड़का शिवा 6 वर्ष और लड़की आठ माह की छोड़ गया है। जबकि सोनू उर्फ समरू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई विजय गाजियाबाद में परिवार लेकर रहता है। दूसरा भाई लोरिक विदेश है । सोनू भी परिवार के साथ गाजियाबाद में कपड़ा धोने व प्रेस कर जीवन यापन करता था।