फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mother struck and killed by truck in deorias mail driver absconding

देवरिया: बेटी की स्कूल फीस जमा करने जा रही मां की ट्रक की चपेट में आने से मौत, चालक फरार

Fri, 09 Oct 2026 12:00 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 09 Oct 2026 12:00 PM IST
सार

रीना चौहान अपनी पांच वर्षीय बेटी आकृति की स्कूल फीस जमा करने के लिए स्कूटी से बरठा चौराहे स्थित एक निजी विद्यालय जा रही थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
mother struck and killed by truck in deorias mail driver absconding
सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बरठा-बरेजी मार्ग पर ज्ञान छपरा गांव के सामने शुक्रवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर सलेमपुर की ओर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: देवरिया : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 26 दरोगाओं समेत 70 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन

बरहज थाना क्षेत्र के पैना गांव निवासी रीना चौहान (27) पत्नी कृष्णानंद चौहान शुक्रवार सुबह अपनी पांच वर्षीय बेटी आकृति की स्कूल फीस जमा करने के लिए स्कूटी से बरठा चौराहे स्थित एक निजी विद्यालय जा रही थीं। वह बरठा-बरेजी मार्ग पर ज्ञान छपरा गांव के सामने पहुंची थीं, तभी बरहज की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रीना की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर सलेमपुर की ओर भाग निकला। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed