फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother said- first destroy Pakistan, then we will get engaged

Deoria News: मां बोली-पहले पाकिस्तान को नेस्तनाबूत करो, फिर होगी सगाई

Sat, 10 May 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mother said- first destroy Pakistan, then we will get engaged
डयूटी पर जाने से पहले परिवार के लोगों से बातचित करता रणजीत।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। सगाई पर छुट्टी पर घर आए एसएसबी जवान रणजीत यादव को पाकिस्तान से युद्ध जैसे हालात को देखते हुए अचानक ड्यूटी बुला लिया गया।
कुछ देर के लिए वह मायूस हो गया, मगर मां दुर्गावती देवी बोलीं- बेटा जाओ सरहद पर पहले पाकिस्तान को नेस्तनाबूत करो, फिर सगाई होगी। यह सुनते ही माता-पिता और बहनों का आशीर्वाद लेकर वह शुक्रवार को ड्यूटी पर रवाना हो गया। मईल थाना क्षेत्र के मईलौटा गांव निवासी रणजीत यादव, तीन बहनों में इकलौते भाई है। वह एसएसबी में सिपाही के पद पर असम के मंगलदुई में तैनात हैं। उसकी सगाई 14 मई को होनी थी। पांच मई को घर आया था।
पिता सदानंद यादव, बहन सरिता, अमृता व सोनम ने खुशी से भाई को तिलक लगाकर विदा किया। गांव वाले भी जानकारी पाकर उसके घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed