{"_id":"68866c4f2afdc425950c44ba","slug":"mother-daughter-accused-of-beating-and-peeling-jewelry-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159359-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मां-बेटी की पिटाई कर जेवरात छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मां-बेटी की पिटाई कर जेवरात छीनने का आरोप
Sun, 27 Jul 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के एक गांव में रविवार की दोपहर बाद पड़ोसियों ने रिश्तेदार के साथ मिलकर मां-बेटी की पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों के जेवरात छीन लिए और कपड़े फाड़कर बदसलूकी की। पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पीड़ित महिलाएं थाने पहुंच कर तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मारपीट की जांच की जा रही है। खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव में एक युवती कुछ दिन पहले मायके आई है। रविवार को दरवाजे पर बैठकर वह मां से बातचीत कर रही थी। मां-बेटी और पटीदार की कुछ महिलाएं गांव में लगे लकड़ी के खंभे के बार-बार गिरने से उसे बदलवाने की बात कर रही थीं।
इस दौरान महिलाओं ने चर्चा की कि जितना खर्च आएगा, उतना सब लोग मिलकर दे देंगे। इस पर पड़ोसी में आया एक रिश्तेदार आकर अपशब्द कहने लगा।
देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। मां-बेटी का आरोप है कि रिश्तेदारी में आए युवक और पड़ोसी मिलकर मारने-पीटने लगे। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मारपीट की बात सामने आई है। संवाद