{"_id":"69838c1f0d3610d1ed065f11","slug":"monkeys-terrorize-the-pipa-bridge-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-174186-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पीपा पुल पर बंदरों का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पीपा पुल पर बंदरों का आतंक
Wed, 04 Feb 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी तट पर पीडब्ल्यूडी की ओर से लगाए गए पीपा पुल पर बंदरों का आतंक है। इससे पुल पार करने वालों की जान पर खतरा बन आया है।
बताया जा रहा है कि पाॅलीथिन आदि लेकर पीपा पुल के रास्ते नदी पार करने वालों पर बंदर अचानक हमला बोल दे रहे हैं। इससे लोगों के नदी पानी में गिरने का डर बना हुआ है। आशंका है कि दो दिन पहले नदी में डूबे धरमू पर भी बंदरों ने ही हमला कर दिया हो, जिससे वे नदी में गिर गए हों। पीडब्ल्यूडी की ओर से नदी तट पर पीपा पुल लगाया गया है। लोगों के अनुसार पीपा पुल के पास ही दो बंदरों ने डेरा जमा लिया है। ये बंदर पालीथिन, थैला आदि लेकर आने-जाने वालों पर झपट पड़ रहे हैं। लोग डर कर बचाव में इधर-उधर भागने लग रहे हैं। संवाद